बिल्सी के रायपुर बुजुर्ग में कथा सुनाते शिशुपाल सिंधु
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग में प्राथमिक स्कूल के निकट चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक शिशुपाल सिंधु सदाचारी से ध्रुव की भक्ति और कान्हा के जन्म की कथा सुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया।
कथावाचक ने कहा कि ध्रुव जैसी भक्ति से ही भगवान मिलते हैं। भगवान से मिलना आसान नहीं होता। उनको पाने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति का होना आवश्यक है। उन्होंने भगवान कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। कथा वाचक ने कहा कि भक्ति से ही मुक्ति मिलती है। प्रभु की भक्ति वैराग्य, विचार, ज्ञान और हरि से मिलने का मार्ग बता देती है। इस मौके पर गजेंद्रपाल सिंह, विशाल सिंह, जीवाराम, रवि सागर, दरयाव सिंह, रामविलास, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद