फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली का असर: दातागंज में बेलाडांडी रोड पर हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
दातागंज में बेलाडांडी रोड पर ठेला-खोमचा हटवाती पुलिस। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बेलाडांडी से तिलहर तक जाने वाले रोड पर कल शुरू हुआ था मरम्मत का काम
विज्ञापन

दातागंज-तिलहर रोड से होते हुए गुजरेंगे रैली में जाने वाले ज्यादातर वाहन
दातागंज। पीएम मोदी की शनिवार को शाहजहांपुर में होने वाली रैली के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन ने दातागंज में बेलाडांडी रोड को अतिक्रमण मुक्त कराया। रोड के दोनों ओर ठेला-खोमचा और फड़ हटवा दिए गए।
इन दिनों बदायूं-जलालाबाद रोड कोलाघाट पुट टूटने के कारण बंद है। हालांकि, यहां पैंटून पुल बनाने का काम चल रहा है। बदायूं से शाहजहांपुर जाने के लिए बदायूं-जलालाबाद, बदायूं-बरेली-शाहजहांपुर और बदायूं-दातागंज-तिलहर रोड हैं। बरेली होते हुए शाहजहांपुर जाने पर ज्यादा दूरी तय करनी होती है। इसके अलावा मीरानपुर कटरा में हुलासनगला रेल क्रॉसिंग पर घंटों जाम भी लगता है। दातागंज होते हुए रेल क्रॉसिंग भी नहीं पड़ता और दूरी भी कम हो जाती है। पीएम मोदी की रैली में बदायूं से पांच सौ बसें और एक हजार दो पहिया वाहन जाएंगे। इनमें ज्यादातर वाहन दातागंज-बेलाडांडी-खेड़ा-बझेड़ा-जैतीपुर और तिलहर होते हुए पास होंगे। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार से इस रोड पर मरम्मत का काम भी तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त आर रमेश कुमार ने डीएम दीपा रंजन के साथ मरम्मत के काम का निरीक्षण भी किया था। इसके साथ ही कस्बे में रोड के दोनों ओर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश भी दिए थे। शनिवार को इस रोड पर वाहनों का ज्यादा दबाव होने के कारण जाम की समस्या न हो इसको देखते हुए शुक्रवार को दातागंज से बेलाडांडी रोड की दोनों ओर पटरियों को खाली करा दिया गया।
-
मानपुर की पुलिया टूटने के बाद बढ़ गया था अतिक्रमण
- दातागंज चौराहा से बाईपास बेलाडांडी रोड पर अक्तूबर मध्य में बाढ़ के कारण मानपुर की पुलिया टूटने के बाद से वाहनों का दबाव काफी कम था। इस रोड पर कई स्कूल, कॉलेज होने के साथ पास से ही कस्बे में जाने वाली रोड पर तहसील मुख्यालय भी है। कई गांवों के लोगों का इसी रोड से दातागंज आना होता है। वाहनों का दबाव कम होने के बाद इस रोड पर दोनों ओर अतिक्रमण बढ़ता गया था। मोदी की रैली के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों ओर से अतिक्रमण हटवा दिया।
विज्ञापन

-
दातागंज में बेलांडांडी रोड के दोनों ओर अतिक्रमण हटवाया गया है। पीएम मोदी की रैली के मद्देनजर शनिवार को इस रोड पर वाहनों का दबाव ज्यादा हो सकता है। वाहनों का दबाव होने से जाम की समस्या उत्पन्न न हो इसके मद्देनजर रोड के दोनों ओर पटरियों को खाली करा दिया गया है।
- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें