बदायूं। आने वाले दिनों में पनबड़िया बिजली उपकेंद्र में आने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी नहीं होंगी। यहां मामूली बारिश में ही कई-कई दिनों तक होने वाले जलभराव और कीचड़ से भी छुटकारा मिल सकेगा। पावर कॉरपोरेशन ने इसके लिए काम शुरू कर दिया है।
पनबड़िया उपकेंद्र शहर के बीच में स्थित है। इसके तीन ओर नाले होने के साथ काफी गंदगी रहती है। बिजली उपकेंद्र सड़क से नीचे होने के कारण मामूली बारिश में ही यहां जलभराव हो जाता है। कई-कई दिन कीचड़ भरा रहने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जलभराव होने के कारण करंट फैलने का खतरा भी बना रहता है। जलभराव होने पर कई बार शट्डाउन तक लेना होता है। अमर उजाला ने यहां जलभराव और कीचड़ के कारण उपभोक्ताओं को होने वाले परेशानी के बावत 19 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसका अधिकारियां ने संज्ञान लिया। अब पनबड़िया बिजली उपकेंद्र की दशा सुधारने के लिए काम जल्द शुरू हो जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि उपकेंद्र की जल्द मरम्मत कराई जाएगी। इसके बाद यहां जलभराव नहीं होगा। उपभोक्ताओं को परेशानी भी नहीं होगी। संवाद