फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल-खेल में कराई जा रही सरकारी स्कूलों में पढ़ाई

विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय रेवा में छात्र-छात्राओं को खेल-खेल में पढ़ाई कराई गई। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। अब तक सरकारी स्कूलों में पुराने तरीकों से ही पढ़ाई कराई जाती थी, लेकिन अब इसमें लगातार बदलाव किया जा रहा है। अब छात्र-छात्राओं को खेलों और नाटकों के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है ताकि उनका मन स्कूल में लगे और बेहतर तरीके से चीजों की जानकारी हो सके।
विज्ञापन

कोरोना काल के दौरान पढ़ाई पूरी तरह से चौपट हो गई थी। इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने ऑन लाइन पढ़ाई कराने के निर्देश दिए। वहीं अब ऑफलाइन भी स्कूल खुल रहे हैं। वहां पर शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को बेहतर पढ़ाई करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में स्कूलों में छात्र-छात्राओं को शिक्षक खेल-खेल में पढ़ा रहे हैं। ताकि छात्र-छात्राओं को समझने में आसानी हो। खेल के साथ में हो रही पढ़ाई से छात्र-छात्राएं आराम से ज्ञान अर्जित कर सकते हैं। कई स्कूलों में गोला बनाकर, ग्रुप के माध्यम से, नाटकों के माध्यम से पढ़ाई कराई जा रही है। इस संबंध में बीईओ नगर क्षेत्र शशांक शुक्ल ने बताया कि इस व्यवस्था से विद्यार्थियों को बेहतर ज्ञान का अर्जन हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें