फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम बाबा का कीर्तन हुआ, भजनों पर झूमे भक्त

विज्ञापन
खाटू श्याम बाबा का सजा दरबार। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दहगवां। नगर पंचायत में बुधवार रात श्याम बाबा परिवार दहगवां की ओर से खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें गाजियाबाद से आए कलाकारों ने बाबा का शृंगार किया। इसका नरेश चंद्र गुप्ता ने पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया।
विज्ञापन

श्याम कीर्तन में आए प्रख्यात भजन गायक राघव शर्मा ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाकर सभी भक्तों का मन मोह लिया। उसके बाद झारखंड से आईं श्वेता अग्रवाल ने श्याम बाबा का भजन गाकर सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। उसके बाद लखनऊ की नेहा द्विवेदी, दातागंज के शिवम लाडला और बुलंदशहर के ओम सागर ने बाबा के भजन से सभी भक्तों का मन मोह लिया। कीर्तन में पूर्व प्रधान मयंक गुप्ता, नामित गुप्ता, संगम गुप्ता, कमल गुप्ता, मोहित गुप्ता, नामित माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें