फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर किशोर की दर्दनाक मौत

Thu, 30 Apr 2015 11:55 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव शेरगंज निवासी कुंवरसेन वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के ही छोटेलाल की पुत्री की शादी थी। दिमागी रूप से कमजोर उनका पुत्र 16 वर्षीय गौरव कुमार शादी समारोह में पूरी रात काम करता रहा। वह बिना बताए सुबह करीब चार बजे गांव के ही पड़ोस में ही स्थित शेरगंज रेलवे हाल्ट के पास रेलवे की पटरी पर जाकर सो गया।
विज्ञापन


सुबह करीब 6.30 बजे पीलीभीत से शाहजहांपुर जा रही 52229 डाउन पैसेंजर ट्रेन से कटकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन चालक शव को बीसलपुर रेलवे स्टेशन लाया। सूचना मिलने पर मृतक के घर वाले भी स्टेशन पहुंचे। सहायक रेलवे स्टेशन मास्टर विपिन कुमार सिन्हा की सूचना पर पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मृतक के पिता कुंवरसेन, बड़े भाई शिवम कुमार, मंझले भाई अभिषेक कुमार और छोटे भाई सचिन कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें