शनिवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस ने सूचना पर मार्केट से एक अधेड़ प्रेमी युगल को अश्लील हरकतें करते समय रंगें हाथ पकड़ लिया। पुलिस को पकड़े गए प्रेमी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिला है। हल्का दरोगा की तरफ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को पुलिस ने थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया जबकि उसके प्रेमी का चालान कर दिया। यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। प्रेमी जोड़े को देखने बालों की थाने पर भीड़ लगी रही।
पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उसे सूचना मिली कि मार्केट में खुलेआम एक अधेड़ पुरुष और महिला एक दूसरे के पास बैठे है और आपस में एक दूसरे के साथ अश्लील हरकतें कर रहें हैं। जिसके चलते लोगों को शर्मिंदगी महसूस हो रही है। पुलिस ने तुरंत बताए स्थान पर जाकर देखा तो दोनो को अश्लील अवस्था में देखा। पुलिस ने हरकतें करने के बारे में पूछताछ की तो वे सकपका गए और दोनों ने अपने को पति-पत्नी बताया। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए दोनों को थाने ले गई। पूछताछ में पहले दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते दोनों ने राज उगल दिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम असरार अहमद बताया है जो बदायूं कोतवाली के मोहल्ला नाहर खां सराय का रहने वाला है। जबकि पकड़ी गई महिला बदायूं के ही सिविल लाइन क्षेत्र के हाईडिल कलोनी निवासी है। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ हैं। दोनो के ही पांच-पांच बच्चे हैं। इस मामले में हल्का दरोगा अशोक कुमार की तरफ से दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने महिला को थाने से जमानत पर छोड़ दिया जबकि उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश किया है।