जिलाधिकारी संध्या तिवारी ने विकास कार्यों की बैठक में अधिकारियों को चेताया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने शासन की लाभकारी योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करने केनिर्देश दिए।
डीएम ने कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा की। सोलर पंपाें की स्थापना पर जिला कृषि अधिकारी ने बताया गया कि अभी तक किसी भी लाभार्थी ने आवेदन नहीं दिए हैं। इसे डीएम ने विकास कार्यों के प्रति लापरवाही बताई।
कहा दोनाें विभाग मिलकर किसानों का आवेदन पत्र प्राप्त करें। बागवानी की समीक्षा में भी किसानाें का चयन नहीं किया गया है। लोहिया गांव में राजीव गांधी विद्युत योजना की प्रगति सही न पाए जाने प्रमुख सचिव विद्युत को पत्र लिखने के निर्देश दिए। नवीन हाईस्कूल विद्यालय भवन निर्माण की समीक्षा में बताया कि कुनेहटा विद्यालय में शौचालय नहीं बने हैं।
डीएम ने दो दिन के भीतर अस्थाई शौचालय बनाने के निर्देश दिए। मॉडल स्कूल टेढ़ा, कुछेछा, बसवारी की बाउंड्री की ऊंचाई बढ़ाने के साथ चौकीदार की तैनाती के निर्देश दिए।
परिषदीय स्कूलों में नि:शुल्क किताबों के वितरण में लेटलतीफी पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य केंद्रों के निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान सीएमओ ने बताया कि कार्यदाई संस्था सीएनडीएस का ठेकेदार उन्हें हमेशा फोन करता रहता है।
जिस पर डीएम ने सभी अभियंताओं को निर्देश दिए कि ठेकेदारों पर लगाम लगाएं। पौधरोपण की समीक्षा में डीएफओ को निर्देश दिए कि बरसात के पहले ही गड्ढों को खुदवा लिया जाए।
बर्षा होने पर ही पौधाें को रोपित कराया जाए। इसके साथ ही श्रम विभाग, कौशल विकास के अलावा हैंडपंपों की भी समीक्षा की गई। बैठक में सीडीओ के अलावा सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।