फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककोड़ा मेले में दर्ज मामलों की विवेचना कादरचौक पुलिस करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जुआ खेलने का एक और शराब बेचने के दर्ज हुए थे दो मामले, सात लोग हुए थे गिरफ्तार
विज्ञापन

बदायूं। ककोड़ा मेले में वर्षों से चली आ रही परंपरा इस बार टूटने जा रही है। ककोड़ा मेले में दर्ज होने वाले मामलों की विवेचना कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाने ट्रांसफर किए जाते थे। मगर इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार ककोड़ा मेले में दर्ज हुए मामलों की विवेचना कादरचौक थाने की पुलिस करेगी।
ककोड़ा मेला बदायूं जिले की पहचान है। इसकी सारी व्यवस्थाएं बदायूं जिला प्रशासन और जिला पंचायत करते आ रहे हैं। मगी जिस जगह ककोड़ा मेला लगता है, वो स्थान कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाने के अंतर्गत आता है। ककोड़ा मेला ही नहीं कादरगंज पुल से इस पार के कई गांव सिकंदरपुर वैश्य थाने में आते हैं, लेकिन यहां आकस्मिक सेवाएं बदायूं जिले की पुलिस करती रही है। ककोड़ा मेले में कासगंज पुलिस का सहयोग रहता था, लेकिन एफआईआर दर्ज करने से लेकर आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया बदायूं पुलिस पूरी करती थी। बाद में उनकी विवेचना कासगंज जिले के सिकंदरपुर वैश्य थाने ट्रांसफर कर दी जाती थीं। इस बार ऐसा नहीं होगा। ककोड़ा मेला में दर्ज मामलों की विवेचना कादरचौक पुलिस ही करेगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन का मानना है कि जब यहां से सारी प्रक्रिया हो रही है। मेला भी लगाया जा रहा है। इससे बदायूं पुलिस-प्रशासन का नाम जुड़ा है तो दर्ज मामलों की विवेचना भी बदायूं से होगी।
----------------
ककोड़ा मेले में दर्ज हुए हैं तीन मामले
ककोड़ा में अब तक तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। इनमें एक मामला पांच जुआरियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। बरेली के पांच जुआरी रंगे हाथ पकड़े गए थे। उनके खिलाफ कादरचौक थाने में एफआईआर दर्ज की गई। उन्हें जेल भेजा गया। वहीं दो मामले शराब बेचने वालों के खिलाफ दर्ज हुए हैं। इन तीनों मामलों की विवेचना कादरचौक पुलिस करेगी।
विज्ञापन

ककोड़ा मेले में दर्ज मामलों की विवेचना सिकंदरपुर वैश्य ट्रांसफर होती थी। इसकी मुझे जानकारी नहीं है लेकिन ये मेला बदायूं जिले का है। पूरा काम बदायूं पुलिस-प्रशासन देखता है। बदायूं पुलिस-प्रशासन को ही मेला कराने के आदेश जारी हुए थे। इस स्थिति में कादरचौक पुलिस ही संबंधित मामलों की विवेचना करेगी।- गजेंद्र कुमार श्रोत्रिये, सीओ उझानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें