फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की लाश कमरे के अंदर बंदकर ताला लगाया और भाग गए

विज्ञापन
कमरे का ताला तोड़ता पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता की मौत के बाद ससुराल वाले उसके शव को कमरे के अंदर बंद कर भाग गए। यही नहीं कमरे के बाहर से ताला भी लगा गए। पड़ोसियों की सूचना पर मायके वाले गांव पहुंचे। तब सोमवार रात 12 बजे ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। अभी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विवाहिता के परिवार वालों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ तहरीर देदी है।
विज्ञापन

हजरतपुुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी बहन की शादी ढाई साल पहले दातागंज के एक गांव निवासी निवासी युवक के साथ हुई थी। बहन के एक डेढ़ माह की बेटी है। उसके जन्म के बाद आठ अगस्त को बहन संदिग्ध परिस्थितियों में जल गई थी। तब से ससुराल वाले उसका इलाज करा रहे थे। आरोप है कि उन्होंने कुछ दिन उसका झोलाछाप से इलाज कराया। सोमवार दोपहर बाद उसकी घर में मौत हो गई। ये देखकर ससुरालवाले उसकी लाश कमरे में बंद करके भाग गए और बाहर से ताला लगा गए। जब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने उसे इसकी सूचना दी। लड़की का भाई और उनके परिवार वाले कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। तब कहीं रात करीब 12 बजे कोतवाली पुलिस उक्त गांव पहुंची और उसके बाद कमरे के दरवाजे पर लगा ताला तुड़वाकर महिला के शव को बाहर निकाला गया।
मंगलवार दोपहर में विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह जलने से सेप्टिक फैलना आई है। युवक ने बहन के ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दे दी है। इस संबंध में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

-----
दातागंज के एक गांव में महिला की मौत हुई है। उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह बीमारी ही बताई है। इसकी जांच कराई जा रही है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें