गौरतलब है कि मंदिर के बाहर नगर पंचायत वजीरगंज ने यह वाटर कूलर लगवाए हैं जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदारों को दी गई है, लेकिन उनकी लापरवाही से आज एक जान चली गई।
बदायूं के वजीरगंज के वार्ड-9 में लगे वाटर कूलर में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से ही युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वार्ड-9 निवासी 26 वर्षीय पंचू वार्ष्णेय की मंगलवार सुबह शिव मंदिर के बाहर लगे वाटर कूलर में आ रहे करंट से मौत हो गई। अखबार बांटने के बाद वह दूध लेने जा रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया पर बचाया नहीं जा सका।
गौरतलब है कि मंदिर के बाहर नगर पंचायत वजीरगंज ने यह वाटर कूलर लगवाए हैं जिनकी देखरेख की जिम्मेदारी ठेकेदारों को दी गई है, लेकिन उनकी लापरवाही से आज एक जान चली गई।