फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में आगरा के दो युवक बहे, एक का शव मिला

विज्ञापन
कछला गंगाघाट पर हादसे के बाद लोगों से जानकारी करते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी/कछला (बदायूं)। कासगंज से कछला पहुंचे आगरा निवासी तीन युवकों में राहुल शर्मा और उसका दोस्त सचिन गंगा में स्नान करते समय बह गए। यह देख राहुल के भाई सोनू ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद गोताखोर दोनों को बचाने गंगा में कूद पड़े। गोताखोरों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद राहुल को खोज निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। लापता दूसरे युवक की तलाश जारी थी।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर हादसा सोमवार दोपहर 12 बजे हुआ। आगरा में ताजगंज थाना क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा निवासी राहुल कुमार (35) अपने बड़े भाई सोनू और दोस्त सचिन यादव (22) के साथ कासगंज में निर्माणाधीन न्यायालय परिसर में मजदूरी करता था। तीनों एक ही बाइक से गंगा स्नान के लिए यहां पहुंचे। कासगंज जिले के छोर वाले घाट पर स्नान करते समय सचिन और राहुल गहरे पानी में चले गए। बहाव तेज होने की वजह से दोनों खुद को संभाल नहीं पाए और बह गए। यह देख पास में मौजूद सोनू ने शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर घाट पर मौजूद प्रसाद विक्रेताओं ने गोताखोरों को बुला लिया। गोताखोरों ने नाव से मौके पर पहुंचकर राहुल और सचिन की तलाश शुरू कर दी।
गोताखोरों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद राहुल को खोज निकाला। उसकी मौत हो चुकी थी। शव देखते ही सोनू बिलखने लगा। कछला चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार ने पंखियानगला से तीन-चार अन्य गोताखोरों को भी बुला लिया। प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने प्रसाद विक्रेताओं और सोनू से हादसे के बारे में जानकारी की। दोनों के परिजन को फोन से जानकारी दी।
विज्ञापन

-
तीन-चार दिनों से गंगा में बढ़ा जलस्तर
गंगाघाट के प्रसाद विक्रेताओं में ओमकार ने बताया कि तीनों युवक जहां पर स्नान कर रहे थे, वहां आसपास करीब 10 फुट गहराई है। नाविक भी पास में थे। नाविकों में से एक ने आगे अधिक गहराई बताकर टोका भी था लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया। वैसे भी, कासगंज छोर वाले घाट पर गहराई अधिक है। तीन-चार दिनों से गंगा का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। सहसवान और उसहैत क्षेत्र में रविवार को जो हादसे हुए, वह भी जलस्तर में वृद्धि के कारण बताए जा रहे हैं।
गंगा में डूबकर एक और बालिका की मौत
उसहैत (बदायूं)। क्षेत्र के जटा गांव में नहाने गई 11 वर्षीय किशोरी शाहीन पैर फिसलने से गंगा में डूब गई। सोमवार शाम ढले उसका शव निकाला जा सका।
क्षेत्र के अंतर्गत गांव जटा में नहाने गई 11 वर्षीय किशोरी शाहीन पुत्री नबी हसन पैर फिसलने से गंगा में गहरे पानी में डूब गई। उसके शव को बमुश्किल कई घंटे बाद निकाला जा सका। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को कब्रिस्तान में दफन कर दिया। दो दिनों में लगातार तीन किशोरियों की गंगा में डूबकर मौत चर्चा का विषय बनी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें