मिथलेश कुमार ने रिपोर्ट कराई है कि एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल कर लड़की ने न्यूड वीडियो बना लिया। फिर 10 हजार रुपए मांगे गए और खुद को इंस्पेक्टर बताकर एक शख्स ने 25 हजार रुपए मांगे जो उन्होंने गूगल पे कर दिए। इसके बाद और रुपये की मांग की जाने लगी तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
यूपी के अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) आयोग के उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार हनीट्रैप का शिकार हो गए हैं। पूर्व सांसद बदायूं में एक होटल में रुके थे। वहां किसी अनजान नंबर से उन्हें कॉल की गई फिर अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया गया। इस मामले में उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
उन्होंने रिपोर्ट कराई है, जिसके मुताबिक एक अनजान नंबर से वीडियो कॉल कर लड़की ने न्यूड वीडियो बना लिया। फिर इनसे 10 हजार रुपए मांगे गए। बाद में खुद को इंस्पेक्टर बताकर एक शख्स ने 25 हजार रुपए मांगे जो उन्होंने गूगल पे कर दिए। दोबारा 75 हजार मांगने पर मिथिलेश कुमार ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट कराई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।