फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसानियत शर्मसार: तड़पता रहा घायल, एंबुलेंस चालक बोला, 112 पर फोन करो और फिर...

Wed, 24 Nov 2021 10:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में बुधवार को एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घायल तड़पता रहा और एंबुलेंस चालक बोला कि 112 पर कॉल करो। ट्रक ने पीछे से टक्कर मार कर तीन लोगों को गंभीर घायल कर दिया था।
विज्ञापन
बिजनौर में हादसे के बाद मौके पर जमा हुई भीड़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुन्ना भाई एमबीबीएस फिल्म का एक सीन था, जिसमें एक मरीज तड़प रहा था और चिकित्सक उसके परिजनों को फार्म भरने की हिदायत देते रहे। यह फिल्म थी, लेकिन बिजनौर में मंडावर रोड पर बुधवार को जो हुआ, वह आपातकालीन सेवा और इंसानियत को शर्मसार करने वाला था। चंदक से मंडावर की ओर तेज गति से आ रहे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार कर तीन लोगों को गंभीर घायल कर दिया। घायल तड़प रहे थे, वहां एंबुलेंस 112 पहुंची तो आसपास जुड़ी भीड़ को लगा घायलों को लेने आई है। लोगों ने जैसे ही घायलों को एंबुलेंस में ले जाने को कहा तो एंबुलेंस चालक ने कहा 112 पर फोन करके एंबुलेंस बुलाओ, इससे तो नहीं ले जाऊंगा और तेजी से निकल गया। इसके बाद एक संस्था की गाड़ी से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। 

विज्ञापन


बुधवार को करीब ढाई बजे एक ट्रक चंदक से मंडावर की ओर तेज गति से चला, जैसे ही ट्रक हाजीपुरा के सामने पहुंचा तो सड़क पर साइकिल पर जा रही ग्राम डैरियो निवासी सोनम को हल्की साइड लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रक ड्राइवर ने ट्रक की गति और तेज कर मौके से भागने का प्रयास किया। जैसे की ट्रक ग्राम रतनपुर के समीप पहुंचा तो रास्ते पर जा रहे बुलेट सवार विपुल पुत्र उमेंद्र निवासी करीमपुर नगली, पुनीत निवासी शहवाजपुर को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक का पीछा कर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

यह भी पढ़ें: यूपी में ताबड़तोड़ हत्याएं: मंत्री और अफसरों के दावों की खुल रही पोल, हाईवे पर हो रहे दिनदहाड़े कत्ल, सबूत हैं ये तस्वीरें 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेरा बंदी कर ट्रक को ग्राम शहवाजपुर के सामने पकड़ लिया। घटना के बाद चंदक के और से आ रही खाली एंबुलेंस को राहगीरों ने रोककर घायलों को अस्पताल छोड़ने की बिनती की तो ड्राइवर ने 112 पर कॉल करने की बात कहकर वहां से चला गया। तभी अचानक पहुंची बिजनौर की सामाजिक संस्था सारथी हम की गाड़ी ने घायलों को बिजनौर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

इस संबंध में थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक व ड्राइवर को पकड़ लिया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें