फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी दिवाली पर बुझ गया चिराग: बहन के साथ खरीदारी करने जा रहा था पर हादसे ने ले ली जान, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 11 Nov 2023 06:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

Bijnor News : बाइक पर अपनी बहन के साथ खरीदारी करने जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। छोटी दिवाली के दिन जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
बिजनौर में सड़क हादसा। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के स्योहारा में बाइक व रोडवेज बस की टक्कर में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


शनिवार की शाम साढ़े चार बजे ग्राम शेरपुर कलिया निवासी अनिल (35) पुत्र सुशील अपनी बहन नीरज के साथ स्योहारा बाजार में दीपावली की खरीदारी करने आ रहा था। अनिल जैसे ही धामपुर रोड स्थित ग्राम चंचलपुर के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही रोडवेज बस ने सामने से टक्कर मार दी, जिसमें अनिल की मौके पर ही मौत हो गई व बहन नीरज घायल हो गई।

यह भी पढ़ें: अद्भुत नवजात: बच्चे के चार हाथ, चार पांव देख डॉक्टर भी हैरान, परिजन परेशान, जानिए कैसा है नन्हे मेहमान का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: बहुत शातिर निकला नूर मोहम्मद: हर रोज ऐसे कमा रहा था पांच हजार, भंडाफोड़ होने पर उड़े अफसरों के होश, एक अरेस्ट

थाना प्रभारी निरीक्षक धीरज सोलंकी का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें