बिजनौर में शिवाला कलां के मालवा गांव निवासी महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम संबंधों का भेद खुलने पर प्रेमी ने ही महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी को उसकी पत्नी और मां समेत गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के गांव मालवा निवासी शाहजहां पत्नी इसरार छह दिन पहले जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गई थी। उसका शव गांव के ही इकबाल के गन्ने के खेत में मिला था। इस हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी तस्लीम निवासी मालवा, उसकी पत्नी नन्ही और माता खातून पत्नी नसीम को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुई सास बहू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।