फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफर के दौरान हालत बिगड़ने पर महिला को नजीबाबाद में दिलाया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में महिला की हालत बिगड़ी, रेल कर्मियों ने दिलाया उपचार
विज्ञापन

नजीबाबाद। लिंक एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला की अचानक तबियत खराब होने पर प्रभारी सीआईटी और आरपीएफ ने चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।
सूबेदारगंज से न्यू ऋषिकेश जा रही लिंक एक्सप्रेस में विमला देवी (47) पत्नी रणजीत सिंह गोस्वामी अपने बेटे और पुत्रवधू के साथ लक्सर जा रहीं थीं। एस-6 कोच में सवार डायलेसिस प्रक्रिया से गुजर रही महिला को अचानक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी। सफर के दौरान हालत बिगड़ने पर नजीबाबाद के सीआईटी प्रभारी संतोष कुमार अरोड़ा और आरपीएफ के राजीव कुमार ने तत्काल महिला को एंबुलेंस मंगाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। ऑक्सीजन और चिकित्सा सुविधा मिलने से महिला की जान बच गई। महिला के परिजनों ने सीआईटी और आरपीएफ प्रभारी की तत्परता पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

उधर रोडवेज डिपो में सफर कर रहे हरिद्वार निवासी शिवा (18) का एक हाथ साइड से गुजर रहे वाहन की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल शिवा को रोडवेज के सुरक्षा गार्ड मोहम्मद अकरम ने अपने साथियों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया। सुरक्षा गार्ड मो. अकरम ने घायल के परिजनों को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें