फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग पर फसलें बर्बाद करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई विभाग पर फसलें बर्बाद करने का आरोप
विज्ञापन

धामपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) की मालिक बैठक में सिंचाई विभाग सहित कई अन्य विभागों द्वारा किसानों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया। कहा कि सिंचाई विभाग द्वारा अचानक डैम से पानी छोड़ने से फसलें बर्बाद हो रही हैं।
विज्ञापन

सहकारी गन्ना विकास समिति परिसर में बृहस्पतिवार को हुई बैठक में जिला महासचिव ने कहा कि अधिकारी किसानों की समस्याओं का निदान करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। सिंचाई विभाग के कालागढ़ के अधिकारियों को कई बार समझा दिया गया है कि वह बगैर सूचना के रामगंगा नदी में डैम से पानी न छोड़े। अचानक पानी छोड़े जाने से किसानों की फसलें जलमग्न होने से बर्बाद हो रही है। किसानों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया। ब्लॉक अध्यक्ष कविराज सिंह ने कहा कि गन्ना विभाग के अधिकारियों के दबाव देने के बाद भी कोई किसान स्वयं ऑनलाइन घोषणा पत्र नहीं भरेगा। महेंद्र सिंह ने कहा कि सबसे ज्यादा उत्पीड़न धामपुर पुलिस की ओर से किया जा रहा है। इस मौके पर संगठन का विस्तार करते हुए अरविंद कुमार राजपूत को यूनियन का ब्लॉक महासचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर विजय जैन, अजयपाल सिंह, पद्म सिंह, महीपाल सिंह, विजयपाल सिंह, अशोक कुमार, शुभम शर्मा, रामकुमार सिंह, राजेंद्र सिंह, सतीश कुमार, अशोक कुमार, कैलाश सिंह, दिनेश प्रधान, सरदार गुरवंत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें