Bijnor News : टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर अशरफ लंगड़ा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। बताया गया कि उसके सीने में दर्द हुआ था। अशरफ पर विभिन्न संगीन अपराधों से संबंधित धामपुर पुलिस थाने में 19 मुकदमे दर्ज हैं।
बिजनौर के टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर अशरफ लंगड़ा की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है। बताया गया कि अशरफ लंगड़ा पर धामपुर थाने में 19 से अधिक संगीन मुकदमे दर्ज थे।
विज्ञापन
पुराना धामपुर निवासी 55 वर्षीय अशरफ लंगड़ा पुत्र बाबू की गिनती जनपद के टॉप टेन अपराधियों में होती थी। बताया जाता है कि मंगलवार दोपहर अशरफ को सीने में दर्द हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में ले गए थे। जहां देर शाम उसकी मृत्यु हो गई।