फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हल्द्वानी बवाल पर भड़काऊ पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
बिजनौर में पकड़ा गया आप​त्तिजनक पोस्ट करने वाला आरोपी मोहम्मद आजाद। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए बवाल को लेकर एक युवक ने अपनी फेसबुक से भड़काऊ और आपत्तिजनक पोस्ट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर मोहम्मद आजाद की फेसबुक आईडी से एक पोस्ट की गई। इसमें उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुए बवाल को लेकर आपत्तिजनक बातों का जिक्र ही नहीं किया गया बल्कि एक वर्ग विशेष को उकसाने वाला प्रयास भी किया गया। पोस्ट वायरल होते हुए शहर कोतवाली पुलिस और सर्विलांस सेल सक्रिय हो गई। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद आजाद पुत्र रसीद अहमद निवासी गांव दीदा नंगला थाना कोतवाली शहर को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध नरेश पाल सिंह, दरोगा सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुई घटना के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट की गई थी। पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। - संग्राम सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें