बिजनौर में करीब एक माह पहले प्रेम विवाह करने वाली युवती की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया गया कि बिजनौर शहर की रहने वाली फरजाना की शादी 14 मई को चाहशीरी के रहने वाले अजहर के साथ हुई थी। आरोप है कि मंगलवार को फरजाना को उसके पति अजहर ने नहटौर बुलाया और वहां पर पानी या चाय में जहर मिलाकर उसको दे दिया। हालत बिगड़ने पर पति और ससुराल वाले उसको अस्पताल लेकर पहुंचे।
वहीं गंभीर हालत में डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां पर सोमवार शाम करीब चार बजे फरजाना की मौत हो गई। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।