फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आभास महासंघ की ओर से आयोजित हुआ सामाजिक न्याय महासम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
आभास महासंघ की ओर से आयोजित हुआ सामाजिक न्याय महासम्मेलन
विज्ञापन

बिजनौर। आभास महासंघ के इंदिरा बाल भवन में हुए सामाजिक न्याय महासम्मेलन में समाज को शिक्षित होने व संघर्ष करने पर जोर दिया गया। मुख्य अतिथि आईपीएस डॉ. वीपी सिंह ने समाज को पंचशील के सिद्धांत को मानने पर जोर दिया।
अटेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास सिंह ने कहा कि समाज में शिक्षा से ही परिवर्तन लाया जा सकता है। समाज में सामाजिक, आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व शैक्षिक परिवर्तन हुआ हैश् वह शिक्षा की देन है। प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि वे समाज में जोर जुल्म के खिलाफ करते रहेंगे और संगठन को आगे बढ़ाते रहेंगे। चंद्रहास मौर्य ने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर कर सामाजिक आंदोलन के मजबूत करके ही राजनीतिक आंदोलन सफल हो सकता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह भमेवालकर ने कहा कि संविधान पर पूर्ण विश्वास करके देश नवनिर्माण की ओर आगे ले जाना है। समाज के हर सुख दुख में आभास महासंघ ने जमीनी स्तर पर काम करने का काम किया है जो निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के महापुरुषों की विचारधारा से समाज को जोड़ने का काम किया जा रहा है। आज समाज के मान सम्मान को संगठन की धूरी से जुड़कर ही बचाया जा सकता है। पूर्व प्रमुख सचिव आरके सिंह ने कहा कि समाज हित में संगठित रहेंगे तो सरकार को वंचित समाज को सामाजिक न्याय देना होगा। सम्मेलन में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, धीर सिंह बौद्घ, भानु प्रताप राजभर, आशु कुमार, आदेश नागवंशी, सुरेश भारती, राजवीर सिंह, दिनेश स्नेही, अतुल कुमार, अभिषेक सूर्यवंशी, ओमवेश टिकैत, अमित कुमार, हीरा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें