फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावर बिजनौर रोड पर चलती कार में लगी आग

विज्ञापन
मंडावर के गांव इनामपुरा में भट्ठे के पास कार में लगी आग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मंडावर बिजनौर रोड पर चलती कार में लगी आग
विज्ञापन

मंडावर। भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा की चलती गाड़ी में आग लग गई। पुलिस को तहरीर दी गई है। न्याय खंड प्रथम इंदिरापुरम जिला गाजियाबाद निवासी मनोज कुमार शर्मा भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्होंने मंडावर थाने में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को वह संगठन के कार्य व निजी कार्य से गांव शहवाजपुर आए थे। देर होने की वजह से वह गांव शहवाजपुर में ही रुक गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह अपनी गाड़ी से जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी मंडावर बिजनौर रोड पर मालन नदी के पास ईनामपुरा ईंट भट्टे के पास पहुंची तो गाड़ी से कुछ जलने की बदबू आने लगी। उन्होंने गाड़ी को रोक लिया और गाड़ी को देखने लगे इतने में गाड़ी में आग की लपटे उठने लगीं। राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें