फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने मारी बाजी, दसवीं में शिवी और 12वी में प्रिया शर्मा बनीं जिला टॉपर

विज्ञापन
नजीबाबाद - नाम शिवी चौहान, कक्षा - 10 , प्रतिशत 98.8 सेंट मेरी स्कूल नजीबाबाद। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बिजनौर। आईसीएसई और आईएससी का कक्षा दस और 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। परीक्षा में बेटियों ने बाजी मारी है। कोरोना की वजह से बोर्ड परीक्षा नहीं हुईं तो विद्यार्थियों को प्रीबोर्ड परीक्षा के आधार पर ही अंक दिए गए। दसवीं में सेंट मेरी नजीबाबाद की शिवी चौहान ने 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। 12वीं में सेंट मेरी बिजनौर की प्रिया शर्मा 99.25 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बनी।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य फादर सैजू ने सेंट मेरी बिजनौर का परीक्षा परिणाम घोषित किया। दसवीं में विशेष दलवाल ने 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम, शगुन गहलौत व रक्षत देशवाल ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और कुशाग्र खन्ना ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12वीं में पीसीएम ग्रुप में प्रिया शर्मा ने 99.25 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीसीएम में अनन्या खन्ना और सृष्टि सिंह ने 97.75 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय, ऋषभ भारती ने 95.75 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। पीसीबी में ओजस्वी खन्ना ने 98.25 प्रतिशत, सिदरा अली ने 96.25 और अदिति सिंह ने 94.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स में कार्तिक कटारिया ने 98.25 प्रतिशत, महक सैनी ने 94.5 प्रतिशत और अनन्या दलेल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। अच्छे अंक पाकर विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। स्कूल में टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। फादर सैजू ने बताया कि कक्षा दस में 207 और 12वीं में 87 विद्यार्थी थे। स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा है। सभी विद्यार्थी पास हुए हैं।
विज्ञापन

12वीं के टॉपर
प्रिया शर्मा पीसीएम सेंट मेेरी बिजनौर 99.25
शुभम अग्रवाल पीसीएम सेंट मेरी नजीबाबाद 98.8
ओजस्वी खन्ना पीसीबी सेंट मेरी बिजनौर 98.25
कार्तिक कटारिया पीसीबी सेंट मेरी बिजनौर 98.25
अनन्या खन्ना पीसीबी सेंट मेरी बिजनौर 97.75
सृष्टि सिंह पीसीबी सेंट मेरी बिजनौर 97.75
उर्वाह जैदा पीसीबी सेंट मेरी नजीबाबाद 97
उमा अजीम पीसीबी सेंट मेरी नगीना 96.75
लायबा शाकिर पीसीबी सेंट मेरी नगीना 96.75
मुज्जाएना पीसीबी सेंट मेरी नगीना 96.75
शौर्या भटनागर पीसीएम सेंट मेरी नगीना 96.75
------------------
10वीं के टॉपर
शिवी चौहान सेंट मेरी नजीबाबाद 98.8
महक अग्रवाल सेंट मेरी नजीबाबाद 98.6
यश अग्रवाल सेंट मेरी नजीबाबाद 98.4
विशेष दलवाल सेंट मेरी बिजनौर 98.4
युशरा शाहिद सेंट मेरी नगीना 98.4
शगुन गहलौत सेंट मेरी बिजनौर 98
रक्षत देशवाल सेंट मेरी बिजनौर 98
कुशाग्र खन्ना सेंट मेरी बिजनौर 97.6

ाम-प्रिया शर्मा कक्षा-इंटर प्रतिशत-99.25 ग्रुप-पीसीएम- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें