फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती, महाकुंभ पर्व शांतिकुंज के लिए गौरव का प्रतीक

विज्ञापन
नजीबाबाद में दिव्य चेतना शक्ति कलश लेकर पहुंचे शांतिकुंज के साधकों का स्वागत करते गायत्री सदस्य - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
स्वर्ण जयंती, महाकुंभ पर्व शांतिकुंज के लिए गौरव का प्रतीक
विज्ञापन

नजीबाबाद। शांतिकुंज की स्वर्ण जयंती और महाकुंभ पर्व आयोजन शांतिकुंज के लिए गौरव का प्रतीक है। महाकुंभ हरिद्वार की दिव्य चेतना का शक्ति कलश लेकर नजीबाबाद पहुंची शांतिकुंज की टोली नायक उमा शंकर पटेल ने यह बात कही।
शांतिकुंज के प्रमुख डॉ. प्रणव पंडया और शैल दीदी द्वारा महाकुंभ हरिद्वार की दिव्य चेतना का शांति कलश यात्रा लेकर हरिद्वार से शांतिकुंज की टोली नजीबाबाद पहुंची। दिव्य चेतना शक्ति कलश टीम का गायत्री शक्तिपीठ के जोनल कार्यालय पहुंचने पर व्यवस्थापक डॉ. दीपक के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। उमा शंकर पटेल ने कहा यह गौरव की बात है कि वर्ष 2021 में हरिद्वार में महाकुंभ और शांतिकुंज का स्वर्ण जयंती समारोह एक साथ मनाया जा रहा है। कुंभ हमारी संस्कृति से जुड़ा महापर्व है। हर भारतीय की इच्छा होती है कि वह कुंभ में भाग लेकर पवित्र नदियों में स्नान कर पुण्य का भागीदारी बने। शांतिकुंज की ओर से बिजनौर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं का बृहस्पतिवार को गायत्री शक्तिपीठ नजीबाबाद पर प्रशिक्षण आयोजित होगा। कलश टीम में उदय चौहान, जयसिंह राजपूत, सुनील सिंह शामिल रहे। गायत्री शक्तिपीठ की ओर से डॉ. दीपक कुमार, संजय शर्मा, हरीश शर्मा, सुमन वर्मा, सारिका अग्रवाल, श्याम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर पहुंचेगा गंगाजल
हाकुंभ आयोजन के अवसर पर संक्रमण दौर में शांतिकुंज की टोलियां घर-घर पहुंचेंगी। शांतिकुंज के निर्देशन में गायत्री साधक घर-घर पहुंचकर हरिद्वार कुंभ अवसर पर गंगाजल और कुंभ महत्व की पुस्तकें श्रद्धालुओं को पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें