फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा 25 से निकालेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा 25 से निकालेगी
विज्ञापन

धामपुर। आरएसएस द्वारा 25 फरवरी से 21 दिवसीय गंगे च यमुने प्रकृति संरक्षण यात्रा निकालेगी। यात्रा में पर्यावरण बचाने को जागरूकता कार्यक्रम, कीर्तन, आरती, गोष्ठी, पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के मीडिया प्रभारी संचित विश्नोई ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेेतृत्व में गंगा, यमुना सहित अन्य नदियों में प्रकृति और जल संरक्षण के लिए यात्रा का आयोजन मुजफ्फरनगर, सहारनुपर, मेरठ, मुरादाबाद मंडल के जिलों में निकलेगी। यह 21 दिवसीय यात्रा 25 फरवरी से शुरू होगी। करीब 800 किलोमीटर की यात्रा में पर्यावरण बचाने को जागरूकता कार्यक्रम, कीर्तन, आरती, गोष्ठी, पौधारोपण सहित अन्य कार्यक्रम किए जाएंगे। जिसमें पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने, पौधारोपण, जल संरक्षण आदि पर बल दिया जाएगा।
विज्ञापन

25 फरवरी को यह यात्रा शुक्रताल से शुरू होगी। जिसमें 311 किमी गंगा यात्रा मार्ग और 489 किमी यमुना यात्रा मार्ग रहेगा। यह यात्रा दो चरणों में संपन्न होगी। पहले चरण में शुक्रतीर्थ से प्रारंभ होकर गंगा यात्रा बिजनौर बैराज, विदुरकुटी, चांदपुर, हस्तिनापुर, खरकाली, ब्रजघाट होते हुए नरौरा पहुंचेगी। दूसरे चरण में सहारनपुर के बेहट से हथनीकुंड बैराज, शामली, बागपत, नोएडा, खुर्जा होते हुए 17 मार्च को नरौरा पहुंचकर संपन्न होगी। बिजनौर में यह यात्रा 25 फरवरी को अपराह्न 3 बजे पहुंचेगी। जहां गंगा बैराज पर स्वच्छता अभियान, कीर्तन व गंगा आरती का आयोजन होगा। साथ ही जैन धर्मशाला बिजनौर में संकल्प गोष्ठी व यात्रा का विश्राम होगा।
विज्ञापन

26 फरवरी को यात्रा सुबह विदुर कुटी के लिए प्रस्थान करेगी। जहां पर हवन, पौधारोपण, संकल्प सभा के पश्चात यात्रा चांदपुर पहुंचेगी। जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, संकल्प सभा व विचार गोष्ठी के पश्चात यात्रा का विश्राम होगा। 27 फरवरी को यह यात्रा सुबह हस्तिनापुर के लिए प्रस्थान करेगी। इस कार्यक्रम में गंगा-यमुना के प्रमुख घाटों पर स्वच्छता अभियान, पौधारोपण व संकल्प सभाएं होगी। इसमें योगदान करने वालों को सम्मानित किया जायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें