फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल में शहीद हुए सैनिकों को किया नमन
विज्ञापन

बिजनौर। एक्स सर्विसमैन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से कारगिल विजय दिवस कार्यक्रम मनाय गया। इस अवसर पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई और पराक्रमी सैनिकों केे प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसपी ने पूर्व सैनिकों से पुलिस की मदद करने की अपील की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने कारगिल युद्ध के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि सैनिकों की वीरता कोई सानी नहीं है। सेवानिवृत्ति के बाद यदि किसी सैनिक को पुलिस की ओर से कोई परेशानी है, तो वे सीधे उनसे मिल सकते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से समाज में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करने की अपील की। जिलाध्यक्ष केशव सिंह ने एसपी को कभी भी आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। एसपी ने गांव इस्सेपुर निवासी शहीद मनोज कुमार के पिता होरी सिंह, किरतपुर क्षेत्र के ग्राम सिसौना निवासी शहीद भूदेव सिंह के पिता यशपाल सिंह, ग्राम फतेहपुर निवासी गजेंद्र सिंह के पिता सीताराम आदि को सम्मानित किया। इसके अलावा कारगिल युद्ध मेें हिस्सा लेने वाले सैनिकों को भी एसपी ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन अनिल कुमार गुप्ता, संरक्षक सीताराम राणा, जिलाध्यक्ष केशव सिंह, सरदारा सिंह, नरेश कुमार, लवकुश कुमार, अरुण सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज में हुई क्विज प्रतियोगिता
बिजनौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 30 बटालियन एनसीसी, वर्धमान कॉलेज की ओर से आयोजित वेबिनार में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई। क्विज प्रतियोगिता में बरेली ग्रुप के 793 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। कर्नल आरएस चौहान के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी बरेली ग्रुप के लगभग 793 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच हुए कारगिल युद्ध में हमारे देश की तीनों सेनाओं ने प्रतिभाग किया था। भारतीय थल सेना ने ऑपरेशन विजय, भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सफेद सागर तथा भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन तलवार चलाकर भारत माता का शीश गर्व से ऊंचा किया। कैडेट्स ने पोस्टर और कविताओं के माध्यम से कारगिल विजय दिवस को उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर प्राचार्य सीएम जैन, संजय कुमार एनसीसी प्रभारी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा, श्वेता भारद्वाज, नेहा, पूजा चौधरी, अक्षित विश्नोई आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें