फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीद अशोक कुमार को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
कारगिल शहीद अशोक कुमार को किया नमन
विज्ञापन

शिवाला कला। कारगिल शहीद अशोक कुमार की समाधि स्थल पर भूतपूर्व सैनिकों ने विजय दिवस पर तिरंगा झंडा फहरा कर पुष्पांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रगान गाया। वतन के लिए दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद अशोक कुमार की शहादत को याद किया गया।
भूतपूर्व सैनिकों के तहसील अध्यक्ष मुनेश कुमार, उपाध्यक्ष धीर सिंह यादव की अगुवाई में पूर्व सैनिक शहीद अशोक कुमार की समाधि स्थल पर पहुंचे। शहीद अशोक कुमार की माता ओमवती व पुत्र नितिन कुमार के साथ डलहौजी सिंह, शिशुपाल सिंह, हरिराज सिंह, उदयराज सिंह, दलजीत सिंह, शमशेर सिंह, भूपेंद्र सिंह, मुकेश कुमार आदि भूतपूर्व सैनिक समाधि स्थल पर एकत्र हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

सार्वजनिक आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगराम सिंह कॉलेज की एनसीसी की बटालियन लेकर समाधि स्थल पर पहुंचे। सर्वप्रथम भूतपूर्व सैनिकों ने समाधि स्थल पर तिरंगा झंडा फहराया कारगिल शहीद अशोक कुमार की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर कारगिल युद्ध में उनकी शहादत को याद किया गया। वहीं शहीद अशोक कुमार की समाधि स्थल पर कारगिल विजय दिवस पर शासन प्रशासन की ओर से किसी ने भी जाना गवारा नहीं किया।
विज्ञापन

मोमबत्ती और दीप जलाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि
बिजनौर। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने कारगिल विजय दिवस की संध्या पर नगर पालिका चौक पर दीप और मोमबत्ती जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें जिले भर के पूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें