फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएम महाविद्यालय में आरएसएस का स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसएम महाविद्यालय में आरएसएस का स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम
विज्ञापन

धामपुर। आरएसएस के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र कुमार का कहना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का लक्ष्य सनातन धर्म की रक्षा कर राष्ट्र को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है। इसलिए शाखाओं के माध्यम से संघ की ताकत को आगे बढ़ाने का तेजी से काम किया जा रहा है।
बुधवार को आरएसएम महाविद्यालय के प्रांगण में ऽस्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रमऽ में मुख्य वक्ता महेंद्र कुमार ने कहा कि 1925 में आरएसएस की स्थापना हुई। 2024 में संघ का स्थापना दिवस शताब्दी वर्ष के रूप में बनाया जाएगा। गांव और नगर के मोहल्लों, बस्तियों में शाखा लगा संगठन की शक्ति को और अधिक बढ़ाना है। उन्होंने संघ के इतिहास, विकास पर प्रकाश डाला। कहा कि देश में जब अंग्रेजों का शासन था तब 1925 में डा. हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना की, 1947 में जब देश का विभाजन हुआ तो हिंदू समाज की रक्षा के लिए संघ के स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के आरोप में संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया गया, उस वक्त संसद में यह आवाज उठाने वाला कोई भी जनप्रतिनिधि नहीं था। तब कोर्ट ने यह निर्णय दिया कि गांधी जी की हत्या में संघ का हाथ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1975 में आपातकाल के दौरान भी स्वयंसेवकों का उत्पीड़न किया गया। इस दौरान संघ के द्वितीय सरसंघचालक गुरु जी ने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन का विस्तार किया। आज भारतवर्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक शक्तिशाली समाज सेवी संगठन के रूप में कार्य कर रहा है। कोरोना काल में स्वयंसेवकों ने सेवा के कार्य बढ़-चढ़कर किए। हमें शाखा के माध्यम से कार्य को आगे बढ़ाना है। यही हमारी साधना है। इसलिए स्वयंसेवक नियमित रूप से शाखा में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संघ के विभाग प्रचारक कौशल कुमार, जिला प्रचारक रामपाल सिंह, नगर प्रचारक मनु देव, जिला संघचालक रविंद्र सिंह, जिला कार्यवाह सत्येंद्र कुमार, जिला शारीरिक प्रमुख विपिन कुमार, जिला बौद्धिक प्रमुख हेमेंद्र सिंह, जिला सेवा प्रमुख कुलदीप सिंह, सह जिला व्यवस्था प्रमुख अनिल ग्रोवर, नगर संघचालक विकास जैन, दीपक कुमार सिंह रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें