फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल के सोत मे पानी आने से मार्ग बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल के स्रोत में पानी आने से मार्ग बाधित
विज्ञापन

कालागढ़। पहाड़ों पर हो हुई बारिश के चलते कालागढ़ -पाखरो मोटर मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया है। वनों के मार्ग पर पानी भर जाने की वजह से गश्ती दलों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामगंगा बांध क्षेत्र व वनों में हो रही बारिश के चलते कालागढ़ पाखरो मार्ग पानी भर जाने से बाधित हो गया है। वनों के बीच से कालागढ़ एवं मोरघाटी स्रोत में पानी आ रहा है। कालागढ़ वन विश्रामगृह से वन विभाग की पौधशाला के बीच कालागढ़ स्रोत व मोरघाटी स्रोत में पानी से मार्ग पर समस्या आई है। वही वनों में बने कच्चे रास्ते भी ध्वस्त हो गए हैं। कालागढ़ टाइगर रिजर्व के उप प्रभागीय वन अधिकारी एलआर नाग ने बताया कि इस बार बारिश अपेक्षा से ज्यादा हो रही है। इसके कारण स्रोत में आया पानी आवागमन में परेशानी खड़ी कर रहा है। मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। विभागीय गश्ती दल किसी तरह मार्ग से होकर अपने कार्य को अंजाम दे रहे हैं। गश्ती दल को बारिश के पानी से गुजरते समय सतर्कता बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें