फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को अखंड और समृद्ध बनाने का संकल्प

विज्ञापन
बिजनौर में विवेक कॉलेज में छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
देश को अखंड और समृद्ध बनाने का संकल्प
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में 75 वां स्वतंत्रता दिवस का परंपरागत रूप से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक भवनों, शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण किया गया। जिला कारागार, कुष्ठ आश्रम, जिला महिला चिकित्सालय तथा प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संबंधित अधिकारियों ने मिष्ठान एवं फल वितरित किए। लोगों को देश को अखंड और समृद्ध बनाने का संकल्प दिलाया गया।
मुख्य समारोह कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। पुलिस के जवानों ने राष्ट्रगान का गायन किया। जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लेखराज सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। देश की सुरक्षा में शहीद होने वाले और सरहदों पर अपने शौर्य का प्रदर्शन करने वाले सैनिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। नाजिर सदर अजय महेंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन कलक्ट्रेट के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सलाहुद्दीन ने किया। जादूगर एनए पाशा ने जादू कला के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

जजी में जिला जज अतुल कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। जिला बार एसोसिएशन के हॉल पर अध्यक्ष अजीत पंवार और सिविल बार में अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने ध्वज फहराया। इस अवसर पर महासचिव रामेंद्र सिंह, एसके बबली, एडीजीसी आनंद जिंघाला, अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे। संत निरंकारी मंडल शाखा बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम संयोजक महात्मा बाबूराम सिंह के मार्गदर्शन में पौधरोपण किया गया। नेहरू युवा केंद्र कार्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में अमर शहीद हवलदार रामकुमार सिंह की पत्नी संगीता देवी को सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी नम्रता कौशल, लेखाकार चंदन कुमार, रेणु चौधरी, ओमप्रकाश, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा बिजनौर पब्लिक स्कूल, रहीमिया पब्लिक स्कूल, एचएम पब्लिक स्कूल, मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। विनायक कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक राकेश मलिक एवं प्रबंध समिति के सदस्य राकेश कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन किया गया। देश के अमर शहीदों की जय के नारे लगाकर वातावरण को देश भक्तिमय कर दिया। इसके बाद एक गीत विजयी विश्व तिरंगा प्यारा पर छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। आरबीडी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्राचार्या जकिया रफत ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। राजनीति विज्ञान विभाग की प्रवक्ता दयावती उपाध्याय, डॉ. सविता मिश्रा, डॉ. आबिदा, इंदु शर्मा, सारिका, डॉ. विनीता पांडेय, ऋतु आदि मौजूद रहे।

बिजनौर में स्वतंत्रता दिवस पर कलक्ट्रेट में ध्वजारोहण के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति देती छात्?- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें