देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प
धामपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं पर आजादी के तराने गाए गए और झंडारोहण हुआ। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद किया। देश की एकता, अखंडता बनाए रखने का संकल्प ग्रहण किया।
प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री अशोक कटारिया ने ज्योतिबा फुले चौक पर स्थित 101 फुट ऊंचे झंडे का ध्वजारोहण किया। पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार और नगरपालिका के सभासद, कर्मचारी मौजूद रहे। इसके बाद परिवहन मंत्री ने शिवाजी पार्क में पौधरोपण भी किया। पालिकाध्यक्ष ने पालिका के सुभाष हॉल पर झंडा फहराया। एसबीडी कॉलेज में प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। भवानीपुर तरकौला के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान सुभाष रवि, शिक्षिका बबीता, ज्योति ने ध्वजारोहण किया। अलका रानी, सुमोद रानी आदि रहे। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर एसई एसके अग्रवाल, विद्युत वितरण खंड प्रथम पर एक्सईन विरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया।
विधायक अशोक राणा ने प्रियंका सीनियर सेकेंड्री स्कूल, विराट फार्म हाउस के पास नवीन प्राइवेट सब्जी मंडी का उद्घाटन किया। मुरादाबाद सिंचाई विभाग के उपखंड कार्यालय पर एसडीओ सतपाल सिंह, दुर्गा पब्लिक स्कूल में संस्थापक कुंवर निहाल सिंह, धामपुर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य बबीता गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी ने राधा कृष्ण मंदिर की सबसे ऊपरी मंजिल पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र शर्मा बबलू, अनिल शर्मा एडवोकेट, प्रमोद अग्रवाल, संदीप शर्मा, शिवांश शर्मा, हरिओम गुरुजी, लक्ष्मण सिंह, हर्ष राणा आदि रहे।