फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
नजीबाबाद के नंगला पिथौरा में छात्र को गोली मारने के विरोध में बैठक करते ग्रामीण। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
छात्र को गोली मारने के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

नजीबाबाद। छात्र को गोली मारने के मामले में एक नामजद और दो-तीन अज्ञात के खिलाफ परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर छात्र के गांव में भीमआर्मी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बैठक कर हमलावरों की गिरफ्तारी न होने पर एक अक्तूबर को तहसील में धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
तहसील के गांव नंगला पिथौरा निवासी ओमप्रकाश के 20 वर्षीय पुत्र को कोचिंग से अपने साथियों के साथ गांव जाते समय गोली मारने के मामले में छात्र के दादा जगत सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जगत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव गढ़वाला निवासी मानसिंह उर्फ मोनू और तीन अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। घटना में प्रयोग की गई एक बुलेट बाइक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश गौड़, एसएसआई राजीव चौधरी ने बताया कि गोलीकांड में शामिल युवकों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं।
उधर गांव नंकला पिथौरा में भीम आर्मी और ग्रामीणों ने बैठक की। रविदास सभा के ब्लॉक अध्यक्ष नत्थू सिंह, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, राजकुमार सिंह, सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में बैठक हुई और एक अक्तूबर को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सुरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, पूर्व प्रधान रोहिताश सिंह, लोकेंद्र सिंह, रोशन सिंह, आकाश, जितेंद्र, सागर, मलखान सिंह, प्रमोद सहित अनेक ग्रामीणों ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें