फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर आंदोलन में जाने का प्रयास करने पर पुलिस प्रशासन ने सपाईयों को बलपूर्वक धामपुर में ही रोका, प्रदर्शन

विज्ञापन
पूर्व मंत्री मूलचंद के नेतृत्व में बिजनौर जाने का प्रयास करते कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
मूलचंद चौहान को कार्यकर्ता सहित किया नजरबंद
विज्ञापन

धामपुर। पुलिस प्रशासन ने सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं को बिजनौर में आहूत किसान आंदोलन के समर्थन में धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए नहीं जाने दिया। एसडीएम धीरेंद्र सिंह और सीओ अजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस फोर्स के साथ प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान को कार्यकर्ताओं के साथ उनके आवास और कार्यालय पर नजरबंद कर रोक लिया।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम और सीओ के निर्देशन में पुलिस बल से सवेरे छह बजे प्रदेश के पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान के घर और कैंप कार्यालय को घेर लिया। वहां पर जितने भी कार्यकर्ता थे, सभी नजरबंद कर लिया। प्रदेश के पूर्व मंत्री मूलचंद चौहान ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की निंदा की। केंद्र सरकार की ओर से पारित किए तीनों कृषि विधेयकों को काला कानून बता निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन में जावेद सईद, खुशीराम सैनी, रमेश सैनी, परवेज उर्फ राजू, लाल बहादुर चौहान, कुशलपाल सिंह, शमशाद ,रुपेश आदि रहे। उधर पूर्व मंत्री पुत्र अमित प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें