फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा विधायक और पूर्व चेयरमैन को किया नजरबंद

विज्ञापन
नजीबाबाद में विधायक हाजी तसलीम अहमद को बिजनौर जाने से रोकती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
विधायक और पूर्व चेयरमैन को समर्थकों सहित घर में किया नजरबंद
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रशासन ने सपा के विधायक हाजी तसलीम अहमद और पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड.और उनके समर्थकों को बिजनौर प्रदर्शन में जाने से रोक दिया। सवेरे से ही दोनों सपा नेताओं को घर में नजरबंद कर पुलिस ने पैनी निगाह रखी।
कृषि कानून के विरोध में किसानों द्वारा जिला मुख्यालय पर आंदोलन में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर नजीबाबाद से सपाई प्रशासन की सख्ती के चलते भाग नहीं ले सके। एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह और थाना प्रभारी संजय शर्मा ने सवेरे से ही विधायक हाजी तसलीम अहमद और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मौअज्जम खां एड. को समर्थकों सहित घर पर ही नजरबंद कर दिया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर किसानों के बिजनौर प्रदर्शन में भाग लेने से वंचित रहे सपाईयों ने घर पर ही सरकार पर किसान विरोधी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सपा विधायक के घर पर प्रदर्शन में ग्राम प्रधान हाजी रफी अंसारी, नईम मकरानी, दिलशाद अहमद, शादाब हैदर, सरफराज मंसूरी, जिशान अहमद, महताब अहमद, मरगूब अहमद, अनवर खां मंसूब सहित अनेक नेताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

उधर पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड.के आवास पर प्रदर्शन में शहबाज खान, फराज खान, सरफराज खान, शुएब शम्सी, इंतजार, रशीद अंसारी, अनीस खां आदि ने भाग लिया।

नजीबाबाद में पूर्व चेयरमैन और समर्थकों को बिजनौर प्रदर्शन में जाने से रोकती पुलिस।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें