स्कूलों में पेयजल और बिजली आपूर्ति दुरुस्त रखें
नजीबाबाद। प्रशासन ने विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्य की बैठक आयोजित कर विद्यालय में पेयजल, जनरेटर सहित समस्त सुविधाओं की जानकारी की। उन्होंने स्कूल प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से विधानसभा चुनाव को देखते हुए अर्द्धसैनिक बलों व पीएसी जवानों की ठहरने की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने तहसीलदार गोपेश तिवारी, ईओ वीपी सिंह की उपस्थिति में विभिन्न स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्य से स्कूलों में पेयजल-विद्युत व्यवस्था, जनरेटर सुविधा, शौचालय तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी की। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक में एसडीएम ने विद्यालय प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से विद्यालय परिसर के तकनीकी रूप से खराब इंडिया मार्क-टू-हैंडपंप और जनरेटर आदि ठीक कराने के निर्देश दिए।
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने चुनाव से पूर्व आने वाले सुरक्षाबलों को स्कूलों में सुविधाजनक आवास सुविधा उपलब्ध कराने की समस्त व्यवस्थाएं जुटाने को कहा। रमा जैन कॉलेज के निदेशक डॉ.केसी मठपाल, एनआईआईटी की ओर से डायरेक्टर जनरल डॉ.विधु, प्राचार्या डॉ.नीलावती, एमडीएस के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, विभिन्न स्कूलों से आए प्रधानाचार्य एवं स्कूल प्रतिनिधि के रूप में नफीसुल हसन, शोभा वर्मा, डॉ.बलराम सिंह, शिव कुमार, सरदार बलवीर सिंह, पूनम सिंह, कुलदीप कुमार, राजीव कुमार, तिलकराम, मनोज कुमार, चेतन स्वरूप उपस्थित रहे।