फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बा साहनपुर में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा, प्रतिज्ञा पदयात्रा का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के लिए देश हित सर्वोपरि
विज्ञापन

नजीबाबाद। कांग्रेस प्रतिज्ञा पदयात्रा में ब्लॉक अध्यक्ष मुस्तकीम राइन ने कहा कि कांग्रेस के लिए देश हित सर्वोपरि है।
कांग्रेस की ओर से कस्बा साहनपुर में आयोजित नुक्कड़ सभा में ब्लॉक अध्यक्ष मुस्तकीम राइन ने कहा कि कांग्रेस सरकार में देश का बहुमुखी विकास हुआ था। उन्होंने लोगों से आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत बनाने की अपील की। इससे बाद नगर अध्यक्ष एम अकरम खां, जिला सचिव हर्षवर्धन, ब्लॉक उपाध्यक्ष हाजी सलीम अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिज्ञा पदयात्रा साहनपुर के यूनिटी पब्लिक स्कूल से शुरू होकर गांव गढ़वाला, खलीलपुर आदि गांवों में होते हुए वापस साहनपुर पहुंची। कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा से क्षेत्रीय लोगों को कांग्रेस योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही विकास योजनाओं के पम्फलेट भी बांटे। इस पदयात्रा में सहारनपुर के नगर अध्यक्ष मास्टर मकसूद, मो. नौशाद, मो. साजिद, मो. राशिद, दयावती, खुर्शीद कुरैशी, आजाद सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें