फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल बन रहे जान के लिए खतरा

विज्ञापन
जलालाबाद पैट्रोल पंप के निकट हाईवे पर लगे होर्डिंग्स। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल बन रहे जान के लिए खतरा
विज्ञापन

नजीबाबाद/जलालाबाद। नगर क्षेत्र से जुड़े हाईवे और प्रमुख चौराहों पर जहां-तहां होर्डिंग व यूनिपोल दिखाई दे रहे हैं। हाईवे पर होर्डिंग्स वाहन चालकों को विचलित कर अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। नगरपालिका परिषद और प्रशासन की उपेक्षा से जान को खतरा बनने वाले होर्डिंग्स अवैध रूप से लगाए गए हैं।
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, नगर पंचायत साहनपुर और नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में प्रमुख चौराहों और हाईवे पर सैकड़ों होर्डिंग्स लगे हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक होने से नगर और आसपास के क्षेत्रों में प्रमुख मार्गों और हाईवे पर राजनीतिक व्यक्तियों के होर्डिंग्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

नगर के डबल फाटक फ्लाईओवर, सीकेआई चौराहा, कृष्णा टाकीज चौराहा, मालगोदाम तिराहा, रेलवे स्टेशन चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, आजाद चौक, जलालाबाद पंचायतघर, हरिद्वार मार्ग स्थित मोटाआम क्षेत्र तथा आसपास के हाईवे पर जहां-तहां होर्डिंग्स की भरमार है। नगरपालिका परिषद, नगर पंचायत, लोनिवि और एनएचएआई की उदासीनता से सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी होर्डिंग्स और यूनिपोल लगाते समय परवाह नहीं की जाती। जलालाबाद नगर पंचायत के मुख्यद्वार पर ठेकेदार ने राजनीतिक दल की फ्लैक्सी लगाकर पंचायत घर का नाम ढक दिया है।
मेरठ-पौड़ी मार्ग 119 और हरिद्वार-मुरादाबाद संपर्क मार्ग एनएच-74 पर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स से अनायास वाहन चालक के विचलित होने की कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद क्षेत्र में 25 यूनिपोल और लगभग 70 होर्डिंग्स नगरपालिका परिषद के रिकॉर्ड में हैं। नगरपालिका होर्डिंग्स लगाने के लिए स्थान ठेकेदारों को उपलब्ध कराती है। किराए के रूप में एक रुपये प्रतिवर्ग फीट प्रतिमाह ठेकेदारों से वसूल किया जाता है।
वर्र्जन
नगर क्षेत्र में होर्डिंग्स न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन करते हुए लगाए जाते हैं। अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स हटा दिए जाते हैं।
- विजयपाल सिंह, ईओ नगरपालिका परिषद नजीबाबाद।
एनएचएआई अधिकारियों, नगरपालिका परिषद, नगर पंचायतों के ईओ से वार्ता कर मानकों के विपरीत लगाए गए होर्डिंग्स और यूनिपोल चिह्नित कर हटाए जाएंगे। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

- परमानंद झा, एसडीएम नजीबाबाद।

जलालाबाद के आजाद चौक पर लगे होर्डिंग्स।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के मालगोदाम तिराहे पर लगे होर्डिंग्स।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद के कृष्णा टाकीज चौराहे पर होर्डिंग्स की भरमार।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें