फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखीमपुर खीरी पहुंचेगा नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला, देर रात मुजफ्फरनगर से होकर गुजरी कई गाड़ियां

Fri, 08 Oct 2021 12:55 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

सहारनपुर में कई घंटे तक चले हंगामे के बाद कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत मिल गई। इसके बाद देर रात मुजफ्फरनगर से सिद्धू का काफिला निकला।
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता व पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू गुरुवार देर रात अपने काफिले के साथ मुजफ्फरनगर से होकर लखीमपुर खीरी के लिए निकल गए। जनपद पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास नहीं किया। कई गाड़ियों के काफिले को जनपद पुलिस ने जिले से निकालने के लिए बिजनौर तक इंतजाम किए थे। नवजोत सिंह सिद्धू इस दौरान कहीं नहीं रुके। वो अपनी कार में सोते हुए जनपद से निकले हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब सरकार के कई मंत्रियों को लखीमपुर खीरी जाने से रोकने के लिए सहारनपुर में कई घंटों तक जद्दोजहद रही। पांच घंटे उन्हें रोकने के बाद कुछ गाड़ियों के काफिले के साथ उन्हें जाने की इजाजत दी गई। 

यह भी पढ़ें: लखीमपुर जाने पर बवाल: ...जब थमा सिद्धू का काफिला, खूब हुआ हंगामा, तोड़े गए पुलिस के बैरियर, देखें मौके की ये 9 तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं सहारनपुर से चलकर रात करीब साढ़े दस बजे सिद्धू की कारों का काफिल रोहाना टोल प्लाजा से होकर गुजरा। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने सिद्धू की कार को रोककर बात करने का प्रयास किया, मगर उन्होंने कोई बात नहीं की। अपनी कार में नवजोत सिंह सिद्धू सोते हुए निकले। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होटल में छापा, कमरों से पकड़े गए 26 युवक-युवतियां, पड़ोसी महिला को लेकर पहुंचा था 56 साल का व्यक्ति
विज्ञापन


इसके अलावा जनपद पुलिस ने उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। वो यहां से वाया जानसठ, मीरापुर बाईपास होते हुए बिजनौर चले गए। वहां से होकर वो लखीमपुर खीरी जाएंगे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि नवजोत सिंह सिद्धू का काफिला जनपद से होकर बिजनौर चला गया है। उन्हें यहां रोकने का कोई आदेश नहीं था।

उधर, बिजनौर में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले ने जनपद में प्रवेश किया। जिले में कहीं भी नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं रोका जाएगा। बिजनौर पुलिस की एक टीम नवजोत सिंह सिद्धू के काफिले को जिले के बाहर तक जाने तक साथ रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें