फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे बसे गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा किनारे बसे गांवों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा किनारे बसे 18 गांवों के लोगों को स्वास्थ्य विभाग संक्रामक रोगों से बचाव और उपचार के बारे में जागरूक करेगा। इसके लिए 26 से 31 जनवरी तक गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

27 जनवरी को गंगा यात्रा का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रस्तावित है। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में चार चरणों में चलाया जा चुका है। गंगा यात्रा को देखते हुए गंगा किनारे बसे 18 गांवों में लोगों को संक्रामक रोगों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गंगा किनारे बसे गांव के लोगों को स्वच्छता के विषय में जागरूक किया जा रहा है। गंगा किनारे के सफीपुर खादर, टीप, दयालवाला, सबलगढ़, तैयबपुर काजी, खेड़की हेमराज, खलीउल्लापुर, कुंदनपुर, कुंवर चतर भोजपुर, जहानाबाद, निजामतपुर, दारानगर, सलेमपुर मथना, रसूलपुर पित्तनका, बसंतपुर, दतियाना, सुजातपुर आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गांव के लोगों को मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, दिमागी बुखार, कालाजार, स्वाइन फ्लू एवं फाइलेरिया रोग से पीड़ित होने की स्थिति में रोगियों का परीक्षण, निदान एवं उपचार किया जाएगा। सीएमओ ने संक्रामक रोगों से बचने के लिए हाथ धोने, घर के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, खांसते एवं छीकते समय दूसरे व्यक्ति को संक्रमित होने से बचाव के उपाय, मच्छरों, चूहों एवं जानवरों से फैलने वाले रोगों के संबंध में बचाव एवं रोकथाम की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें