फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्ग से गन्ना ढोने में हो रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त मार्ग से गन्ना ढोने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

नांगलसोती। गांव तिसोतरा से बरकातपुर चौराहे तक बदहाल संपर्क मार्ग पर किसानों के गन्ना वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। किसानों को चीनी मिल तक गन्ना आपूर्ति कराने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों ने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
नांगलसोती क्षेत्र के गांव तिसोतरा से बरकातपुर चौराहे को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग से गांव तिसोतरा, मोहम्मद अलीपुर द्वारका, गौसपुर, लालपुर सोजीमल गांव के बड़ी संख्या में किसानों व ग्रामीणों की आवाजाही होती है। ग्रामीण कामेंद्र सिंह, नरेश, अरविंद, कुलदीप, सुभाष तोमर का कहना है कि मार्ग जगह-जगह क्षतिग्रस्त है, जिस कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी मार्ग से बड़ी संख्या में किसान वाहनों से गन्ना लेकर बरकातपुर चीनी मिल जाते हैं। मार्ग पर गहरे गड्ढ़े होने से आए दिन किसानों के गन्ना वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को भी मार्ग पर किसानों के करीब आधा दर्जन गन्ना वाहन क्षतिग्रस्त हुए। मार्ग पर दोपहिया वाहन चालक भी नुकीले पत्थरों पर अनियंत्रित होकर चोटिल हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि लोनिवि व प्रशासन से कई बार मार्ग की मरम्मत कराने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें