फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव हुसैनपुर तीरगर में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
साइन क्लब ने जीता क्रिकेट का फाइनल
विज्ञापन

जलालाबाद। गांव हुुसैनपुर तीरगर में जिला स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच साइन क्लब हुसैनपुर ने जीता।
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव हुसैनपुर तीरगर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि बसपा नेता शाहनवाज खलील ने किया। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच किरतपुर और चांदपुर के बीच खेला गया। छह ओवर के मैच में किरतपुर ने चांदपुर को 10 रन से हराया। अपने प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर धामपुर और साइन क्लब हुसैनपुर की टीम फाइनल में पहुंची। धामपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी हुए निर्धारित छह ओवर में दस विकेट गवाकर 63 रन बनाए। धामपुर की ओर राशिद ने सर्वाधिक 32 और रजी ने 17 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइन क्लब हुसैनपुर की टीम ने पांच ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया।
विज्ञापन

हुसैनपुर टीम की ओर से सचिन मलिक ने 30 और जयसिंह ने 27 रन बनाए। सचिन मलिक को मैन ऑफ द मैच और मो. शाहवेज को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। औरंगाबाद के पूर्व प्रधान मो. आरिफ ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धीर सिंह, ग्राम प्रधान मो. अनवर, मारुफ, मो. शहजाद, शाहवेज, हमजा, दानिश, यासिर, अमीर हसन, शकील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें