धामपुर ब्लॉक में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करती ग्राम भिक्कावाला स्वयं सहायता समूह की महिला?
- फोटो : DHAMPUR
सामुदायिक शौचालयों पर तैनात कर्मियों का ब्लॉक में प्रदर्शन
धामपुर। विकास खंड कार्यालय के बाहर ग्राम पंचायत बादशाहपुर लक्ष्मी सेन की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ने वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विकास विभाग के अधिकारियों ने उनकी ड्यूटी गांव में बने सामुदायिक शौचालयों पर लगा दी है। लेकिन उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है।
स्वयं सहायता समूहों की सदस्य राधा रानी, कुसुम देवी, राखी देवी, ललिता देवी, हेमा देवी, बबीता देवी, रूपा देवी, अनीता देवी, सुनीता देवी का कहना है कि विकास विभाग के अधिकारियों ने सरकार में पैठ बनाने के लिए रोजगार देने के नाम पर उनकी ड्यूटी गांव में बने सामुदायिक शौचालयों की देखरेख और सफाई व्यवस्था में लगा दी। जब ड्यूटी लगाई गई थी तो उन्हें बताया गया कि सरकार की ओर से उन्हें वेतन मिलेगा। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी उन्हें वेतन नहीं दिलाया जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि विभाग की ओर से उन्हें बतौर शौचालय कर्मी नियुक्त कर ताली सौंपी गई है। उन्होंने अधिकारियों से वेतन दिलाने और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बीडीओ अमरीश कुमार शर्मा का कहना है कि उनकी समस्या का निदान होगा। प्रधान की हठधर्मिता को नहीं चलने दिया जाएगा।