पॉल्ट्री फार्म के लिए राहत पैकेज की मांग
बिजनौर। सांसद मलूक नागर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मछली पालन व उसके उत्पादों की तरह ही पॉल्ट्री व्यवसाय व पॉल्ट्री उत्पादों के नुकसान की भरपाई के लिए भी राहत पैकेज देने की मांग की है।
सांसद मलूक नागर ने वत्तिमंत्री को पत्र भेजकर कहा कि आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तीसरे भाग की घोषणा में कृषि, मत्स्य पालन और खाद्य प्रसंस्करण सेक्टरों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की गई है, लेकिन पॉल्ट्री व्यवसाय व पॉल्ट्री उत्पादों के लिए कोई भी प्रावधान या पैकेज की घोषणा नहीं की गई, जबकि भारत अंडा उत्पादन में विश्व का पांचवां और ब्रायलर के उत्पादन में 18वां सबसे बड़ा उत्पादक व निर्यातक देश है। देश के अधिकांश लोग इस व्यवसाय से प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े हैं। लॉकडाउन के कारण देशभर में इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। कहा कि भारत सरकार पॉल्ट्री व्यवसाय के लिए भी राहत पैकेज का एलान करे ताकि इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को हुए नुकसान की भरपाई की जा सके।