धामपुर में लॉक डाउन के दौरान भी मुख्य बाजार में लगी भीड़।
- फोटो : DHAMPUR
पुलिस सख्ती के बाद भी लॉकडाउन का हो रहा उल्लंघन
धामपुर। पुलिस सख्ती के बाद भी लोग लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। सीओ का कहना है कि उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। जो बगैर मास्क के मिले। उस पर अब 500 रुपये का जुर्माना डाला जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर शासन की ओर से भी जुर्माना करने आदेश जारी कर दिया गया है।
रविवार सवेरे आठ बजे से दस बजे तक नगर के मुख्य बाजार में लॉकडाउन की पूरी तरह से धज्जियां उड़ीं। रेलवे फाटकों पर भी जाम लगा रहने से परेशानी हुई। प्रशासन की एडवाइजरी को ताक पर रख कर पिछले कई दिनों से नगर के सभी गली मोहल्लों में दुकानें खुलने लगी है। पालिका की ओर से तीन दिन पहले एक दर्जन व्यापारियों को नोटिस जारी कर सुधार न करने पर कार्रवाई की हिदायत दी गई है। फिर भी पालिका और प्रशासन के आदेशों का लोगों और व्यापारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। पुलिस को देख व्यापारी दुकानों के शटर डाउन कर अंदर छिपे रहते हैं। पुलिस के आगे बढ़ने के बाद फिर से कारोबार शुरू कर दिया जाता है।
मपुर में जैतरा रेलवे फाटक पर लगा जाम।- फोटो : DHAMPUR