फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में मुठभेड़: दबोचे गए दो शातिर बदमाश, जीजा-साले ने पूछताछ में उगला बड़ा राज

Tue, 09 Nov 2021 07:33 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर

सार

बिजनौर में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पूछताछ में जीजा-साले ने बड़ा राज उगला है। बताया गया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में पुलिस ने गांव रसूलपुर स्थित पथरी नदी के पुल के समीप मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि बदमाश लूट के इरादे से खड़े थे। पुलिस ने बदमाशों के पास से दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोमवार की रात करीब 10 बजे पुलिस को सूचना मिली कि पथरी नदी के पुल के समीप कुछ बदमाश लूट के इरादे से खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं पूछताछ में उन्होंने अपने नाम छोटे उर्फ फारूख पुत्र यासमीन कुरैशी निवासी रसूलाबाद, स्थायी पता कुरैशियान बड़ी मस्जिद के पास कस्बा फरीदनगर भोजपुर जिला गाजियाबाद और दूसरे ने अपना नाम राजा उर्फ नवाब पुत्र फारूख कलेंदर निवासी रसूलाबाद अफजलगढ़ बताया। पुलिस ने छोटे के पास से 315 बोर का तमंचा व कारतूस और राजा के पास से 212 बोर का तमंचा व कारतूस, अपाचे बाइक बरामद की है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

आरोपियों ने पूछताछ में चार नवंबर को जसपुर ऊधमसिंहनगर की पंजाबी कॉलोनी से एक महिला से सोने की चेन लूटने की बात स्वीकार की है। छोटू पर विजयनगर गाजियाबाद में लूट, हत्या के तीन मुकदमे और मुरादनगर में चोरी का एक मुकदमा दर्ज है। राजा के विरुद्ध अफजलगढ़ व जसपुर में तीन मुकदमे दर्ज हैं। छोटू और राजा आपस में जीजा साले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें