फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बदमाशों ने सराफ को मारी गोली, पुलिस मान रही घटना को संदिग्ध, जल्द सामने आएगी सच्चाई

Tue, 09 Nov 2021 06:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर जिले में बाइक सवार बदमाशों ने एक सराफ को गोली मार दी। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
घायल सराफ को अस्पताल में भर्ती कराया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर जनपद के खतौली में कस्बे के बड़ा बाजार निवासी सराफ को गांव खोकनी स्थित दुकान पर पहुंचे दो बदमाशों ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। 

विज्ञापन


इसके बाद सराफ को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। वहीं पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

ये है मामला
कस्बे के बड़ा बाजार निवासी सराफ अंश वर्मा की क्षेत्र के गांव खोकनी में ज्वैलरी की दुकान है। घायल सराफ का कहना है कि दोपहर करीब ढाई बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी। घुटने में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वीभत्स हादसा: रिटायर्ड फौजी-पत्नी व बेटे की मौत, हाईवे पर 50 मीटर तक घिसटते गए तीनों लोग, देखिए तस्वीरें

इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीण घायल सराफ को सीएचसी ले गए। उधर, सूचना मिलने पर सीओ राकेश सिंह मौके पर पहुंचे और उससे पूछताछ की। पूछताछ में घायल युवक ने एक हमलावर को पहचान लेने का दावा करते हुए उससे लेन-देन का पुराना विवाद बताया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात

सीओ राकेश सिंह का कहना है कि मामला पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। डॉक्टरों ने भी जांच में घाव को गन शॉट मानने से इनकार किया है। फिलहाल घटना की तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें