फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भाजपाई बोले, अखिलेश यादव को सार्वजनिक रुप से देश से माफी मांगनी चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
- डीएम को दिया ज्ञापन सपा मुखिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी



बिजनौर। मैनपुरी में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनादर और तोड़फोड़ किए जाने की जमकर आलोचना की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा पदाधिकारियों की ओर से भी ज्ञापन देकर सपा मुखिया अखिलेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। वहीं, अखिलेश यादव के सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग को उठाया।
मंगलवार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया गया। इसमें कहा गया कि मैनपुरी लोकसभा में सपा उम्मीदवार डिंपल यादव के रोड शो में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनादर और तोड़फोड़ की गई। कहा कि महाराणा प्रताप ने भारत की अस्मिता और मान सम्मान की रक्षा के लिए मुगलों से लड़ाई लड़ना और घास की रोटी खाना स्वीकार किया। जोकि मुगलों के आगे नहीं झुके। वीर सपूत महाराणा प्रताप सिंह की प्रतिमा को सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा अपमानित किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि इस दौरान अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थे। कहा कि ऐसे कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी, डॉ. बीरबल सिंह, पालिका अध्यक्ष इंदिरा सिंह, पवन कुमार सिंह, प्रमोद चौहान, सुजीत कुमार, वेदप्रकाश शर्मा, नवीन अग्रवाल, राजवीर सिंह, अभिषेक राणा, मनोज बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें