फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक रेसर रेहान ने बनाया बाइक स्टंट फ्रेम, रिकॉर्डों में नाम दर्ज

विज्ञापन
नजीबाबाद - बाइक रेसर रेहान खान। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
बाइक रेसर रेहान ने बनाया बाइक स्टंट फ्रेम, रिकॉर्डों में नाम दर्ज
विज्ञापन

नजीबाबाद। नगर के बाइक राइडर रेहान खान ने बाइक राइडिंग में कई चैंपियनशिप हासिल कर नगर का नाम रोशन किया। अफ्रीकन आर्मी को बाइक स्टंट का पांच वर्षों से प्रशिक्षण दे रहे बाइक रेसर रेहान खान ने बाइक स्टंट का अद्भुत फ्रेम तैयार कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड सहित पांच रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराए हैं।
बाइक मैकेनिक से बाइक रेसर और विदेश में आर्मी को सुरक्षित बाइक स्टंट का प्रशिक्षण देने वाला रेहान एक के बाद एक उपलब्धि से नगर व अपना नाम रोशन कर रहे हैं। मो.उस्मान के पुत्र रेहान ने बाइक पर हैरतंगेज स्टंट दिखाने के लिए बाइक फ्रेम तैयार किया है। बाइक फ्रेम तकनीकी रूप से घूमने वाला और सुरक्षित है। मुख्य बाइक सवार के साथ करीब चार व्यक्ति फ्रेम के माध्यम से बाइक स्टंट दिखाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहान खान की बाइक के स्टंट फ्रेम बनाने की दुनिया की पहली उपलब्धि के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीनियस वर्ल्ड रिकॉर्ड, कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जीनियस वर्ल्ड बुक ऑफ केन्या ने रेहान का नाम कीर्तिमान के रूप में दर्ज किया है। बाइक रेसर रेहान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाइक रेस और स्टंट के जरिये तीन दर्जन से अधिक चैंपियनशिप पर कब्जा कर चुका है। रेहान करीब पांच वर्षों से अफ्रीकन आर्मी को उनकी आजादी के अवसर पर आयोजित जश्न के अवसर पर कलात्मक बाइक राइडिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। करीब 125 अफ्रीकन आर्मी रेहान से बाइक स्टंट प्रशिक्षण ले चुके हैं।

नजीबाबाद - बाइक रेसर रेहान खान द्वारा तैयार किया गया बाइक स्टंट फ्रेम।- फोटो : NAZIBABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें