बाग में तंबू लगाकर बनाया था ठिकाना
बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी मंडावर के पास एक बाग में तिरपाल से तंबू बनाकर रह रहे थे। यह बाग गंगा की तरफ जाने वाले रास्ते पर ही है। पकड़े जाने से तीन दिन पहले इस बाग में आकर रहने की बात सामने आई है। अनुमान लगाया गया कि ये आरोपी गंगा से कछुओं को पकड़कर बाग में रख रहे थे। अब कछुओं की संख्या 32 पहुंची तो उन्हें दूसरे ठिकाने पर ले जाने लगे।
मछलियों का भी खूब होता है शिकार
गंगा खादर में बालावाली से रावली तक मछलियों का भी खूब शिकार होता है। दिन के उजाले में ही जाल डालकर लोगों को मछलियां पकड़ते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि इस क्षेत्र में गंगा खादर का 20 से 25 किमी लंबा इलाका है। जिसमें शिकारियों की नजर रहती है। जलीय जीवों के साथ-साथ लोग इस क्षेत्र में आकर वन्यजीवों का भी शिकार करते हैं।
यह भी पढ़ें: UP: दिल दहलाने वाला हादसा, डंपर ने युवक को कुचला, फिर 20 मीटर तक घसीटा, तस्वीरें देख कांप जाएगी रूह
सूत्र बताते हैं कि बाग में कुछ स्थानीय बच्चे खेलने पहुंच गए थे। उन्होंने वहां काफी कछुए देखे, बच्चों ने यह दूसरे लोगों को बताया। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस को भनक लगी। जिसके बाद से ही पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया।